1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट में शामिल हुए शशि थरूर, जानिए 'चुनाव आयोग' को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद?

विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट में शामिल हुए शशि थरूर, जानिए 'चुनाव आयोग' को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद?

 Published : Aug 11, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 01:25 pm IST

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर आज संसद के बाहर 300 INDIA ब्लॉक के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : ANI

विपक्षी सांसद आज संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे हैं। विपक्षी सांसदों के इस प्रोटेस्ट मार्च को पार्लियामेंट के बाहर ही रोक दिया गया। विपक्षी सांसदों का ये प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ बिहार में SIR और 2024 के लोकसभा चुनाव की वोटिंग में हुई धोखधड़ी को लेकर है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हुए। 

चुनावों की निष्पक्षता को लेकर संदेह - शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा, 'जब तक लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर संदेह है। तब तक चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंच रहा है। अगर ये संदेह दूर हो जाते हैं, तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता वापस आ सकती है। चुनाव आयोग का अपना हित इन सवालों का समाधान करने में है।'

राहुल गांधी समेत कई नेता लिए गए हिरासत में

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से चुनाव आयोग के कार्यलय तक विपक्षी नेताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस प्रोटेस्ट मार्च को संसद के बाहर ही रोक दिया गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया।

राहुल गांधी ने की पारदर्शिता की मांग

विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र और मताधिकार को नुकसान पहुंच रहा है। राहुल गांधी ने इसे 'संविधान बचाने की लड़ाई' बताया और डिजिटल मतदाता सूची की पारदर्शिता की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत