1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. FIR पर बोले राउत, "जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख"; BJP महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का है आरोप

FIR पर बोले राउत, "जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख"; BJP महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का है आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2021 11:30 am IST,  Updated : Dec 13, 2021 11:33 am IST

भाजपा कार्यकर्ता दीप्ति का आरोप है कि संजय राउत की इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं।

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut Image Source : PTI/ FILE PHOTO

Highlights

  • शिवसेना MP राउत की सफाई, जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख
  • BJP महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का है आरोप
  • दिल्ली के एक थाने में FIR दर्ज

नयी दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राउत पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब सांसद राउत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख है। उस शब्द का अर्थ सभी शब्दकोशों में दिया हुआ है, शब्दकोश सभी सरकार और साहित्य संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है फिर भी दिल्ली में मेरे खिलाफ एक FIR दर्ज़ कर दिया गया है। ये बदले की भावना से किया गया है।"

इसी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा कार्यकर्ता दीप्ति का आरोप है कि संजय राउत की इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। मंडावली थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक दीप्ति ने दिल्ली पुलिस को इंटरव्यू के उस हिस्से को भी सौंपा हैं।

मामले में शिकायत तीन दिन पहले 9 दिंसबर को ही की गई थी। इसी दिन संजय राउत का इंटरव्यू चैनल पर प्रसारित किया गया था। लेकिन, जांच के बाद पुलिस ने रविवार को आईपीसी की धारा 500 और 509 (मानहानि और अपशब्दों का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब मंडावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीप्ति रावत का कहना है कि वो एक निजी मराठी चैनल देख रही थी। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का इंटरव्यू चल रहा था। इस इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत