Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पत्रकार पर भड़के सिद्धारमैया, कहा- क्या उन्होंने आपको बताया?

शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पत्रकार पर भड़के सिद्धारमैया, कहा- क्या उन्होंने आपको बताया?

कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में नवंबर महीने में फेरबदल होने की सुगबुगाहट है। ऐसे में चर्चा ये भी है कि राज्य में सीएम भी बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर सीएम सिद्धारमैया एक पत्रकार पर ही भड़क गए।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Oct 31, 2025 10:35 pm IST, Updated : Oct 31, 2025 10:42 pm IST
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया- India TV Hindi
Image Source : PTI कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एक पत्रकार द्वारा संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम सिद्धारमैया ने इन अटकलों को खारिज किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नवंबर में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। 

जब पत्रकार ने सीएम सिद्धारमैया से पूछा ये सवाल

पत्रकार ने मुख्यमंत्री से उन खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी थी, जिनमें दावा किया गया है कि शिवकुमार ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की है। सिद्धरमैया ने पूछा, ‘क्या उन्होंने (शिवकुमार ने) आपको बताया है? आपको कैसे पता चला?’ 

मैं भी पढ़ता हूं सभी अखबार- सीएम सिद्धारमैया

पत्रकार ने जब कहा कि उन्होंने इस बारे में अखबार में पढ़ा है, तो मुख्यमंत्री ने पलटकर कहा, ‘आप इसे अखबार में कैसे देखेंगे? कौन सा अखबार? मैंने इसे कहीं नहीं देखा, हालांकि मैं सभी अखबार पढ़ता हूं।’

कैबिनेट फेरबदल को नवंबर क्रांति दिया गया नाम

अगले महीने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंचने के साथ ही संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक ऐसा चरण जिसे कुछ लोगों ने ‘नवंबर क्रांति’ का नाम दिया है। मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शीर्ष पद के लिए दोनों नेताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। 

ढाई-ढाई साल सीएम फार्मूले की चर्चा

कांग्रेस आलाकमान ने अंततः शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद संभालने के लिए राजी कर लिया था। उस समय, खबरों में कहा गया था कि सिद्धरमैया के ढाई साल मुख्यमंत्री रहने के बाद शेष ढाई साल के लिए शिवकुमार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। हालाकि, पार्टी ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement