1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु Poll of Exit Polls: स्टालिन की वापसी या विजय का धमाका? जानें 5 एग्जिट पोल्स का सार

तमिलनाडु Poll of Exit Polls: स्टालिन की वापसी या विजय का धमाका? जानें 5 एग्जिट पोल्स का सार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 29, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 09:14 pm IST

Tamil Nadu Poll of Exit Polls: अधिकांश एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी DMK गठबंधन तमिलनाडु में वापसी करता दिख रहा है। वहीं, एक एग्जिट पोल में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को सबसे बड़े दल के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है।

एम.के. स्टालिन और विजय- India TV Hindi
एम.के. स्टालिन और विजय Image Source : PTI

Tamil Nadu Poll of Exit Polls: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के Exit Polls के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Poll of Exit Polls के अनुसार, राज्य में मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। अधिकांश सर्वे सत्ताधारी DMK गठबंधन की वापसी का संकेत दे रहे हैं, लेकिन अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने एक 'सरप्राइज फैक्टर' के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों की बात करें तो 5 एग्जिट पोल्स में सिर्फ एक ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह पलटते हुए दिखाया है। 

5 में से एक सर्वे में विजय की TVK को बढ़त

  1. MATRIZE की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, DMK+ को 122-132 सीटें,  AIADMK+ को 87-110 सीटें, TVK को 10-12 सीटें और अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं।
  2. Axis My India का एग्जिट पोल बाकी एजेंसियों के उलट तमिलनाडु में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है, जिसमें अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 98-120 सीटें देकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है। इस सर्वे ने सत्ताधारी DMK+ को 92-110 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और AIADMK+ को महज 22-32 सीटों पर समेट दिया है।
  3. P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK+ गठबंधन 125-145 सीटें जीत सकती है। इस सर्वे में AIADMK+ को 65-85 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK को 16-26 सीटें जबकि अन्य को 1-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
  4. Peoples Pulse के एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु में DMK+ गठबंधन 125-145 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखता दिख रहा है, जबकि AIADMK+ 65-80 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है। इस सर्वे में अभिनेता विजय की TVK को 18-24 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
  5. Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु में DMK+ गठबंधन 145-160 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में शानदार वापसी करता दिख रहा है, जबकि AIADMK+ को 50-65 सीटों के साथ काफी पीछे दिखाया गया है। इस सर्वे की सबसे खास बात यह है कि इसमें अभिनेता विजय की पार्टी TVK को शून्य (0) सीटें दी गई हैं, वहीं 18-26 सीटें अन्य के खाते में जाने का अनुमान लगाया गया है।

Poll of Exit Polls: DMK+ को बहुमत का अनुमान

विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों को मिलाकर तैयार किए गए 'Poll of Exit Polls' के अनुसार, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है। औसत आंकड़ों के मुताबिक, DMK+ को 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े से काफी ऊपर है। वहीं, AIADMK+ को औसतन 66 सीटें और अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK को 32 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य को 6 सीटें  मिल सकती हैं। हालांकि, Axis My India का सर्वे TVK को सबसे आगे बताकर इस औसत को चुनौती दे रहा है, लेकिन कुल मिलाकर अधिकांश पोल का झुकाव द्रमुक गठबंधन की जीत की ओर ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत