Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Telangana Municipal Election Results 2026 LIVE Updates: शुरू हुई वोटों की गिनती, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त
Live now

Telangana Municipal Election Results 2026 LIVE Updates: शुरू हुई वोटों की गिनती, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Updated : Feb 13, 2026 09:10 am IST

Telangana Municipal Election Results 2026 LIVE Updates: तेलंगाना नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

तेलंगाना नगर निगम चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : PTI तेलंगाना नगर निगम चुनाव रिजल्ट

Telangana Municipal Election Results 2026 LIVE Updates: तेलंगाना की 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (TSEC) ने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ काउंटिंग शुरू की है, जहां कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, नतीजे भी इसी से आ रहे हैं।

सभी 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों में दलीय आधार पर चुनाव कराए गए हैं। अधिकारियों ने मतदाता सूची के संशोधन के लिए 29,656 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को तैनात किया था।

कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपना वोट डाला था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर में अपना वोट डाला था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है, जबकि भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सत्ताधारी दल पर लगे आरोपों के बावजूद पार्टी की जीत की गारंटी दी है। यह परिणाम कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के लिए एक परीक्षा की तरह है।

कांग्रेस और BRS के बीच है लड़ाई

मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, पूर्व सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाया गया था, लेकिन बीआरएस और बीजेपी ने भी कई इलाकों में अच्छी चुनौती पेश की है। कुछ स्थानों पर AIMIM के उम्मीदवार भी मजबूत दिख रहे हैं।

Latest India News

Live updates :Telangana Municipal Election Results:

Auto Refresh
Refresh
  • 9:10 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    यदागिरिगुट्टा वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी की जीत

    यदागिरिगुट्टा नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। यदागिरिगुट्टा नगर पालिका का वार्ड नंबर एक यादारी भुवनागिरी जिले में आता है। यहां से भाजपा उम्मीदवार बी राधा ने जीत हासिल की है।

     

  • 8:51 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महबूबनगर और रामागुंडम में कांग्रेस आगे

    महबूबनगर निगम सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे है। बीआरएस, बीजेपी और टीआरएस का खाता नहीं खुला है। रामागुंडम कॉर्पोरेशन सीट पर भी कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।

  • 8:40 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी

    कॉर्पोरेशन डिवीजन (2/414) और नगर पालिका वार्ड (12/2582) के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन दोनों जगहों पर कांग्रेस की जीत हुई है।

  • 8:37 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे

    तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी की लड़ाई बीआरएस और बीजेपी के उम्मीदवारों से है।

  • 8:28 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

    शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि लगभग 15 नगरपालिकाओं और निगमों में चौ-तरफा मुकाबला होने के संकेत हैं।  लगभग 13,000 उम्मीदवार 2,981 वार्डों में चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 14 वार्डों का फैसला सर्वसम्मति से हुआ और एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है।

     

  • 8:19 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    BRS के कार्यकर्ताओं में खासा जोश

    2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद, बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में अपनी स्थिति को पलटने के लिए नगर निगम चुनावों में महत्वपूर्ण लाभ हासिल करने के लिए बीआरएस के कार्यकर्ता काफी उत्सुक हैं।

     

  • 8:06 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश

    तेलंगाना नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस, बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम के नेता एवं कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। दोपहर के बाद तक चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • 7:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला

    तेलंगाना नगर निगम चुनाव में कुल 73.01% वोटिंग हुई थी। पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों ने ज्यादा वोट डाले थे। 73.39% महिला वोटर वोट देने आईं थीं, जबकि पुरुषों का वोट प्रतिशत 72.63% रहा। ज्यादातर सीटों में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, जिसमें BRS, कांग्रेस और BJP शामिल हैं। तीनों पार्टियों ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया है।

     

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement