1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह?

तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह?

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 30, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 05:02 pm IST

तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह के इस्तीफे की वजह भी सामने आ गई है। इस्तीफे के ऐलान के साथ ही टी राजा सिंह ने पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से खास अपील की है।

टी राजा सिंह- India TV Hindi
टी राजा सिंह Image Source : FILE PHOTO

तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता एवं गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नया नाम सामने आने के बाद ये फैसला लिया है। आलाकमान ने एन रामचंद्र राव के नाम पर राज्य बीजेपी अध्यक्ष के पद पर सहमति जताई है। इसी से नाराज होकर टी राजा सिंह ने अपना इस्तीफा इस वक्त के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भेज दिया है।

चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए- राजा सिंह

बीजेपी से इस्तीफे के ऐलान के साथ ही टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पत्र शेयर किए हैं। इन दो पत्रों को शेयर करते हुए टी राजा सिंह ने कहा, 'बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं। जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।'

भले ही पार्टी से अलग हो रहा हूं... लेकिन

पार्टी से इस्तीफा देने के ऐलान के साथ ही टी राजा सिंह ने जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने कहा, 'भले ही मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, लेकिन मैं हिंदुत्व की विचारधारा और हमारे धर्म और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा और हिंदू समुदाय के साथ और भी अधिक मजबूती से खड़ा रहूंगा।'

ये एक कठिन निर्णय लेकिन है जरूरी- टी राजा सिंह

टी राजा सिंह ने पत्र में आगे लिखा, 'यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन एक जरूरी निर्णय है। बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन असंख्य कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।'

टी राजा सिंह ने लिखा पत्र
Image Source : INDIA TVटी राजा सिंह ने लिखा पत्र

पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह से की खास अपील

गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने कहा, 'मैं हमारे वरिष्ठ नेतृत्व - माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी और बीएल संतोष जी से भी विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि वे इस कोर्स पर पुनर्विचार करें। तेलंगाना भाजपा के लिए तैयार है, लेकिन हमें उस अवसर का सम्मान करने और उसे हाथ से न जाने देने के लिए सही नेतृत्व चुनना चाहिए।' पत्र के अंत में टी राजा सिंह ने 'जय हिंद। जय श्री राम' नारे के साथ अपनी बात खत्म की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत