1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. The Kashmir Files: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने केजरीवाल पर साधा निशाना

The Kashmir Files: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने केजरीवाल पर साधा निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2022 07:49 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 07:49 pm IST

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कश्मीरी पंड़ितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा। केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होने फिल्म को टैक्सी फ्री करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Poster of 'The Kashmir Files'- India TV Hindi
Poster of 'The Kashmir Files' Image Source : TWITTER

Highlights

  • गोवा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर साधा निशाना
  • केजरीवाल का बयान अमानवीय है -सांवत

पणजी: The Kashmir Files मूवी को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को इस मूवी को लेकर दिल्ली विधानसभा में खूब बहस देखने को मिली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मूवी को टैक्स करने को लेकर बीजेपी की मांग पर खूब वार किया। उन्होने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री नही बल्कि निर्माताओं को इसे यूट्यूब पर अपलोड कर देनी चाहिए ताकि हर कोई इस फिल्म को देख सके।   दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि ‘‘कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं और आप (भाजपा) फिल्म के पोस्टर चिपका रहे हैं।’’

सांवत ने केजरीवाल पर बोला हमला

केजरीवाल की इस टिप्पणी को लेकर अब गोवा के सीएम ने अपना रोष जताया है।  सीएम केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट करते हुए प्रमोद सांवत ने लिखा है कि , ‘‘ पूर्व में केजरीवाल सरकार ने कई बॉलीवुड फिल्मों पर से कर हटाया था, उन्होंने ऐसा ही कश्मीर फाइल्स के लिए करने से इनकार कर दिया और एक कदम और आगे जाते हुए फिल्म का मजाक उड़ाया और उपहास किया जो कश्मीरी हिंदुओं के जनसंहार पर प्रकाश डालती है।’’ सावंत ने लिखा, ‘‘केजरीवाल का बयान अमानवीय है और उनका अपमान है जिन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों हुए अत्याचार को सहा है।’’ गौरतलब है कि केजरीवाल के बायन को लेकर बीजेपी के नेता तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत