1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर सीपी जॉन की जीत, यहां देखें रिजल्ट

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर सीपी जॉन की जीत, यहां देखें रिजल्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 04, 2026 08:30 am IST,  Updated : May 04, 2026 07:17 pm IST

Thiruvananthapuram Election Result 2026 Live Updates: केरल की तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट के चुनाव का रिजल्ट आज 4 मई को सामने आ गया है। यहां Communist Marxist Party Kerala State Committee के प्रत्याशी सीपी जॉन की जीत हुई है।

Thiruvananthapuram Election Result - India TV Hindi
तिरुवनंतपुरम सीट का परिणाम। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Thiruvananthapuram Election Result 2026 Updates: केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग के बाद पब्लिक को चुनाव के परिणाम का इंतजार था। आपको बता दें कि केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक फेज में वोटिंग हुई थी। अब 4 मई को केरल चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इस चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट भी केरल की हॉट सीटों में से एक है। यहां Communist Marxist Party Kerala State Committee के उम्मीदवार सीपी जॉन की विजय हुई है। वह UDF समर्थित प्रत्याशी हैं।

कौन-कौन है प्रत्याशी?

तिरुवनंतपुरम सीट पर निर्दलीय सहित कई सियासी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। यहां मुख्य मुकाबला, LDF, UDF और BJP के उम्मीदवारों के बीच था। LDF ने यहां से सुधीर करमना को चुनाव मैदान में उतारा था। BJP ने करमना जयन को टिकट दिया था और UDF की ओर से सी. पी. जॉन लड़ रहे थे, जिनकी जीत हुई है।

कब हुए थे विधानसभा चुनाव?

तिरुवनंतपुरम, केरल की 140 विधानसभा सीटों में से एक है। तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र, अनारक्षित है। तिरुवनंतपुरम सीट पर केरल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत