1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है BJP को हराना: शशि थरूर

अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है BJP को हराना: शशि थरूर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2021 06:20 am IST,  Updated : Dec 19, 2021 06:20 am IST

हालिया दिनों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है। थरूर ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने का है।

shashi tharoor- India TV Hindi
अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है BJP को हराना: शशि थरूर Image Source : SHASHI THAROOR TWITTER

Highlights

  • थरूर ने NDA सरकार का उड़ाया मजाक
  • ‘‘सुशासन का सार’’ पिछले 7 वर्षों से गायब है- थरूर

कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने का है। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने सुशासन सप्ताह मनाने के केंद्र के फैसले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का मजाक उड़ाया और कहा कि ‘‘सुशासन का सार’’ पिछले 7 वर्षों से गायब है क्योंकि नारों और प्रतीकवाद की राजनीति ने सुशासन की जगह ले ली है।

थरूर ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री’ के विमोचन के दौरान आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान में देश में स्वतंत्र आवाजों का गला घोंटा जा रहा है।’’ थरूर ने कहा, ‘‘राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए अब भी ढाई साल बाकी हैं। हमें उम्मीद है कि जो लोग अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं वे भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगे। लक्ष्य न केवल भाजपा को बल्कि उसकी नीतियों और राजनीति को भी हराना है।’’

हालिया दिनों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत