Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'झारखंड को बांग्लादेश और रांची को कराची बनाना चाहते हैं', जानें वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह ने वोटर्स से क्या कहा

'झारखंड को बांग्लादेश और रांची को कराची बनाना चाहते हैं', जानें वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह ने वोटर्स से क्या कहा

Edited By: Amar Deep Published : Nov 19, 2024 12:14 pm IST, Updated : Nov 19, 2024 12:14 pm IST

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे लोग झारखंड को बांग्लादेश और रांची को कराची बनाना चाहते हैं।

गिरिराज सिंह ने JMM और कांग्रेस पर साधा निशाना।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE गिरिराज सिंह ने JMM और कांग्रेस पर साधा निशाना।

पटना: महाराष्ट्र और झारखंड में शनिवार को विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले केंद्रीय मंंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर घुसपैठ का मुद्दा उठाया है। गिरिराज सिंह ने मतदान से पहले कहा है कि जो रोहिंग्या का समर्थन करते हों जो समाज को बांटते हों उन्हें लोग कभी वोट नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जब कल आप मतदान करने जाएं तो केवल MLA चुनने नहीं जाएं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाएं, अपनी बहु-बेटियों की इज्जत के लिए जाएं। वहीं झारखंड को लेकर उन्होंने कहा कि ये (JMM- कांग्रेस) दुमका क्षेत्र को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं।

बहु-बेटियों की इज्जत के लिए करें मतदान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव है। महाराष्ट्र की जनता निर्णय ले चुकी है, वो कभी भी इन लोगों को जो रोहिंग्या का समर्थन करते हों जो समाज को बांटते हों राहुल गांधी, कभी वोट नहीं करेंगे।" आगे उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ ने कहा है 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे, बंटोगे तो कटोगे'। मैं झारखंड के लोगों से प्रार्थना करता हूं, अपील करता हूं, निवेदन करता हूं कि जब कल आप मतदान करने जाएं तो केवल MLA चुनने नहीं जाएं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाएं, अपनी बहु-बेटियों की इज्जत के लिए जाएं।"

बेटी-माटी और रोटी खतरे में है

गिरिराज सिंह ने वोटर्स से कहा, "देखें कि वहां रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को हेमंत सोरेन और कांग्रेस जिस तरीके से प्रश्रय दे रहे हैं, झारखंड में बेटी-माटी और रोटी खतरे में है, इसके लिए भी आप वोट करें। नहीं तो ये (JMM- कांग्रेस) दुमका क्षेत्र को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं। ना कराची बनने दें ना बांग्लादेश बनने दें। 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे, बंटोगे तो कटोगे' ये नारा ध्यान रखना। ये बांटने वाले हैं हम कटने को अब तैयार नहीं हैं।"

यह भी पढ़ें- 

'महाराष्ट्र को गुजरात बनाना चाहती है केंद्र सरकार', संजय राउत ने वोटिंग से पहले सरकार पर साधा निशाना

सूरत में गजब कारनामा! झोला छाप डॉक्टर्स ने खोल दिया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पुलिस ने कर दिया सही इलाज

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement