1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA या INDIA किसके उम्मीदवार को वोट देंगे ओवैसी? AIMIM प्रमुख ने कर दिया खुलासा

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA या INDIA किसके उम्मीदवार को वोट देंगे ओवैसी? AIMIM प्रमुख ने कर दिया खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 07, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 11:37 pm IST

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने खुलासा कर दिया है कि वो उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन या एनडीए, किसके उम्मीदवार को अपना वोट देंगे। जानें ओवैसी ने क्या कहा है?

असदुद्दीन ओवैसी- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : FILE PHOTO (ANI)

असदुद्दीन ओवैसी ने आज एक्स हैंडल पर पोस्ट करके लिखा, 'तेलंगाना के सीएम रेवंथ रेड्डी ने आज मुझसे बात की और रिक्वेस्ट किया कि हम जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सपोर्ट करें। सीएम की अपील पर हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस चुनाव में जस्टिस रेड्डी को सपोर्ट करेंगे।' ओवैसी ने आगे लिखा, 'जस्टिस सुदर्शन रेड्डी हैदराबाद के रहने वाले हैं और एक सम्मानित न्यायविद हैं। मैंने जस्टिस रेड्डी से बात करके अपनी पार्टी की ओर से पूरा समर्थन जाहिर किया है और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।' 

नौ सितंबर को होगी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने  के बाद नौ सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के पद के लिए मतदान होगा। देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होने से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। गुरुवार को इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया और कहा कि उन्हें इंडिया गठबंधन के बाहर के दलों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी चुनाव इतिहास का सबसे निष्पक्ष चुनाव होगा।

कौन कौन करेगा वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट

बता दें कि देश में उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मतदान करते हैं और इनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल होते हैं। फिलहाल दोनों सदनों में प्रभावी संख्या 781 है और उपराष्ट्रपति पद को हासिल करने के लिए उम्मीदवार को 391 वोट चाहिए होंगे। मौजूदा समीकरणों की बात की जाए तो एनडीए के पक्ष में लगभग 422 सदस्य हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के लिए उलटफेर करना आसान नहीं होगा। नौ सितंबर को ही वोटिंग होगी और उसी शाम वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत