1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में घर के भीतर नमाज पढ़ने के लिए 12 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में घर के भीतर नमाज पढ़ने के लिए 12 लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 02:46 pm IST,  Updated : May 23, 2020 02:46 pm IST

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन कर एक घर के भीतर नमाज पढ़ने के लिए करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भोराकाला पुलिस थाने के तहत सिसोली गांव के जिन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

12 people arrested for offering Namaz inside the house in Uttar Pradesh- India TV Hindi
12 people arrested for offering Namaz inside the house in Uttar Pradesh Image Source : FILE

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन कर एक घर के भीतर नमाज पढ़ने के लिए करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भोराकाला पुलिस थाने के तहत सिसोली गांव के जिन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी बीमारी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह समूह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर घर के भीतर जुमे की नमाज पढ़ रहा था।” अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने की मनाही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत