1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर: 13 साल की बच्ची के साथ 7 लोगों ने किया रेप, वीडियो बनाकर चुप रहने की दी धमकी

बुलंदशहर: 13 साल की बच्ची के साथ 7 लोगों ने किया रेप, वीडियो बनाकर चुप रहने की दी धमकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2018 11:05 am IST,  Updated : Jun 23, 2018 11:19 am IST

रात भर बच्ची के घर ना लौटने पर जब परिवार ने तलाश शुरू की तो बच्ची एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली।

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की बच्ची के साथ 7 लोगों पर रेप करने का आरोप है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बंदुक के दम पर बच्ची के साथ बारी बारी से रेप किया और उसका वीडिया भी बनाया। बच्ची के पिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ने के दावा किया है।.

मीडिया में सामने आ रही जानकारी के अनुसार बच्ची अपने मामा के यहां छुट्टियां बिताने आई हुई थी। वारदात वाली रात बच्ची मामा के घर से निकलकर कहीं जा रही थी तभी उसे दो लोगों ने दबोच लिया और खेत में ले जाकर रेप किया। वहां मौजूद उनके साथियों ने भी बच्ची के साथ रेप किया। बाद में वें बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इधर रात भर बच्ची के घर ना लौटने पर जब परिवार ने तलाश शुरू की तो बच्ची एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली।

बाद में बच्ची ने परिवार को आपबीती सुनाई साथ ही बताया कि आरोपियों ने वीडियो बनाकर धमकी दी है कि अगर इस मामले में शिकायत की तो वो वीडियो वायरल कर देंगे। इस खबर के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धर पकड़ शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत