1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ढाई साल की बेटी को फांसी देकर मां ने की आत्महत्या

ढाई साल की बेटी को फांसी देकर मां ने की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2021 01:21 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 01:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल बच्ची की फांसी लगाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।

ढाई साल की बेटी को...- India TV Hindi
ढाई साल की बेटी को फांसी देकर मां ने की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अमेठी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल बच्ची की फांसी लगाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेठी जिले के शिवरतन गंज क्षेत्र में सुशीना बानू (25) और उसकी ढाई वर्षीय पुत्री कनीज फातिमा के शव सुबह फांसी से लटकते पाए गए।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि महिला ने पहले अपनी बेटी को फांसी दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या की घटना लग रही है लेकिन फिर भी हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत