1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: विधानसभा के सामने एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश

UP: विधानसभा के सामने एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 02:15 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया।

UP: विधानसभा के सामने एक...- India TV Hindi
UP: विधानसभा के सामने एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वे आग नहीं लगा सके और कोई जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के निवासी राजाराम, उमेश यादव, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। यह सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसमें से राजाराम ने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजाराम का आरोप है कि वह जिस मकान में रहते हैं, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी बर्मा ने बताया कि हरदोई पुलिस के अधिकारियों से बात की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत