1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूर्व PM अटल बिहारी वाजेपयी के 93वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में 93 कैदी रिहा किए गए

पूर्व PM अटल बिहारी वाजेपयी के 93वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में 93 कैदी रिहा किए गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 07:29 pm IST

ये कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलो में बंद थे और इन कैदियों में से ज्यादातर वे कैदी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सजा तो पूरी कर ली थी लेकिन...

atal bihari vajpayee- India TV Hindi
atal bihari vajpayee

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश की विभिन्न जेलों से 93 कैदी रिहा किए गए। राज्य की योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में इन कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया था। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार सिंह ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘इन कैदियों को आज रिहा कर दिया गया।’’

ये कैदी प्रदेश की विभिन्न जेलो में बंद थे और इन कैदियों में से ज्यादातर वे कैदी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सजा तो पूरी कर ली थी लेकिन विभिन्न कारणों जैसे जुर्माना आदि न जमा करने के कारण जेल में बंद थे।

सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के 93वें जन्मदिन के अवसर पर 93 कैदियों को जेल से रिहा करने का फैसला किया गया था। इन कैदियों ने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली थी लेकिन इन पर जो जुर्माना लगाया गया था और वे इसे नहीं भर पाने की वजह से रिहा नहीं हो पा रहे थे। इन सभी कैदियों का जुर्माना भरने के लिए जेल विभाग ने विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं और ट्रस्ट आदि की मदद ली। ऐसे कैदियों की संख्या 135 थीं जिनमें से 93 की सूची बनायी गयी और उन्हें आज रिहा कर दिया गया।

वाजपेयी ने लखनऊ लोकसभा सीट का पांच बार 1991,1996,1998,1999 और 2004 में प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालजी टंडन लखनऊ के सांसद बने जबकि वर्ष 2014 में राजनाथ सिंह यहां से सांसद निर्वाचित हुए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत