1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: BJP विधायक पर महिला ने लगाया रेप करने का आरोप, सीएम आवास पर की परिवार समेत आत्महत्या की कोशिश

UP: BJP विधायक पर महिला ने लगाया रेप करने का आरोप, सीएम आवास पर की परिवार समेत आत्महत्या की कोशिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 03:12 pm IST

महिला और उसके परिवार का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया है।

आरोपी...- India TV Hindi
आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी के विधायक हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का बाहर एक महिला ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला और उसके परिवार का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया है और अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते महिला ने सीएम आवास के बाहर अपने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की।

 महिला ने वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा रेप किया गया। मैं पिछले एक साल से कार्रवाई की मांग कर रही हूं लेकिन मेरी कोई नहीं सुन रहा। मैं चाहती हूं वो सब गिरफ्तार किए जाएं नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। मैं सीएम के पास भी गई लेकिन को नतीजा नहीं निकला। जबसे हमने एफआईआर दर्ज कराई है हमें डराया धमकाया जा रहा है।

इस पूरे विवाद पर एडीजी लखनऊ राजीव कृष्णन ने जवाब देते हुए कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया है और अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुरूआती जांच में दोनों पक्षों के बीच 10-12 साल पुरानी झगड़ा देखने को मिल रहा है। केस को लखनऊ भेज दिया गया है। जांच के बाद ही आरोप सत्यापित हो पाएंगे।। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत