1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के बहराइच में युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी में दिखा अधेड़ उम्र का व्यक्ति

यूपी के बहराइच में युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी में दिखा अधेड़ उम्र का व्यक्ति

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2020 09:17 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 09:17 am IST

जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर किसी अधेड़ व्यक्ति ने कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका माथा और हाथ झुलस गया है।

acid attack- India TV Hindi
acid attack Image Source : PTI

बहराइच। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर किसी अधेड़ व्यक्ति ने कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका माथा और हाथ झुलस गया है। स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने सोमवार को बताया कि शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी 17वर्षीय छात्रा सोमवार को कोचिंग से लौट रही थी, रास्ते में दुलदुल हाउस के पास किसी अधेड़ व्यक्ति ने उसपर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका दाहिना हाथ और माथा 10 से 15 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। एएसपी ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा है कि उसपर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला व्यक्ति अधेड़ उम्र का और नशेड़ी मालूम पड़ता था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एकत्र किए गये सीसीटीवी फुटेज में लड़की पर हमला करने वाला का चेहरा नजर आ रहा है। 

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टीमें गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि हमलावर की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत