1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा मनाया जा रहा है ढाई साल का झूठा जश्न

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा मनाया जा रहा है ढाई साल का झूठा जश्न

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 01:50 pm IST

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार ढाई साल का झूठा जश्न मना रही है

Akhilesh Yadav targets Yogi Government - India TV Hindi
Akhilesh Yadav targets Yogi Government 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार ढाई साल का झूठा जश्न मना रही है, गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के ढाई साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले ढाई साल में सरकार ढाई कोस नहीं चल पायी है, उन्होंने कहा कि सरकार पूरे उत्तर प्रदेश को बैलगाड़ी की स्पीड से चला रही है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि वह अर्थव्यवस्था के बढ़ाने को लेकर झूठ बोल रहे हैं। 

ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन ढाई वर्ष में उनकी सरकार राज्य को सुशासन, सुरक्षा और विकास देने के साथ जनता के विश्वास का प्रतीक बनी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा ‘‘प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। हम प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी व दो एम्स बना रहे हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना आदि को लागू कर सुशासन की नींव रखी गई।’’ 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत