1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुनार की लूट का सीन भूल जाओगे अगर यूपी में हुई लूट का यह वीडियो देख लिया

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुनार की लूट का सीन भूल जाओगे अगर यूपी में हुई लूट का यह वीडियो देख लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 09:33 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 09:33 pm IST

घटना की सीसीटीवी वीडियो देकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि अलीगढ़ में अपराधी कितने बेखौफ हैं और कहीं भी आसानी से हथियार लेकर पहुंच सकते है। 

aligarh jewellery store looted । 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुनार की लूट का सीन भूल जाओगे अगर यूपी में - India TV Hindi
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुनार की लूट का सीन भूल जाओगे अगर यूपी में हुई लूट का यह वीडियो देख लिया Image Source : VIDEO GRAB

अलीगढ़. यूपी की योगी सरकार लगातार दावे करती है कि प्रदेश में पहले की अपेक्षा अपराध कम हुआ है, अपराधी अब किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचते हैं। सरकार का तो ये भी दावा है कि अपराधी अब प्रदेश छोड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत पूरी तरह से भिन्न दिखाई देती है। प्रदेश से लगातार ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिन्हें देखकर लगता ही नहीं कि अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ है। ताजा मामला सामने आया है अलीगढ़ से, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दुकान को लूट लिया।

घटना की सीसीटीवी वीडियो देकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि अलीगढ़ में अपराधी कितने बेखौफ हैं और कहीं भी आसानी से हथियार लेकर पहुंच सकते है। जिस वक्त दुकान में लूट को अंजाम दिया गया, उस समय कुछ कस्टमर्स पहले से वहां आभूषण देख रहे थे, तभी मास्क लगाए दिन बदमाश बेखौफ होकर दुकान में घुसे और तमंचे लहराते हुए कुछ ही मिनटों में दुकान लूट ली।

देखिए वीडियो

क्या बोले एसएसपी
अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि तीन लड़के बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने लूट को अंजाम दिया। स्टोर के मालिक के अनुसार,बदमाश करीब 40 हजार रुपये की ज्वैलरी को लूट ले गए। उन्होंने कहा कि लूट के इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया गया है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत