1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: शादी करने के लिए 80 किलोमीटर पैदल चल अपने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

UP: शादी करने के लिए 80 किलोमीटर पैदल चल अपने दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 05:15 pm IST,  Updated : May 23, 2020 05:15 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने के बाद दुल्हन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्नौज स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई।

Wedding in Lockdown- India TV Hindi
Wedding in Lockdown Image Source : SOCIAL MEDIA

कानपुर (उप्र): कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने के बाद दुल्हन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्नौज स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। दुल्हन की तुरंत शादी की जिद के आगे झुकते हुए अंततः दोनों परिवारों ने मंदिर में उसकी शादी कराई।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली लड़की पैदल चलकर शादी के लिए कन्नौज में अपने दूल्हे के घर पहुंची है। बताया जाता है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर की रहने वाली 19 साल की गोल्डी की शादी कन्नौज के तालग्राम के बैसपुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर से तय हुई थी। विवाह चार मई को होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित हो गई।

लॉकडाउन की कई बार अवधि बढ़ने से दुल्हन को शादी के दूसरी बार भी स्थगित होने का डर सताने लगा। इस पर उसने दुल्हे के घर जाने का फैसला किया। गोल्डी बुधवार को अपने घर से निकली और 80 किलोमीटर पैदल चलकर देर शाम अपने होने वाले पति के घर पहुंची। दुल्हन को अपने दरवाजे पर देख दूल्हे के घरवाले भौचक्के रह गए और उन्होंने उससे घर वापस जाने को कहा।

दूल्हे के परिवार वालों ने उसे समझाया और नई तारीख जल्द तय कर शादी का वादा भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन के बिना किसी देरी के शादी कराने के आग्रह को अंततः दूल्हे के परिजनों को मानना पड़ा। बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत