1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के अमरोहा में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के अमरोहा में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल, आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2020 10:36 am IST,  Updated : Nov 24, 2020 10:36 am IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के एक करीबी दोस्त को पेट में गोली लग गई। 

यूपी के अमरोहा में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल, आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
यूपी के अमरोहा में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल, आरोपी गिरफ्तार Image Source : AP

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के एक करीबी दोस्त को पेट में गोली लग गई। घटना सोमवार को मंडैहयो गांव में हुई।आरोपी की पहचान दुल्हन पक्ष की तरफ से आए आबिद अहमद के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूल्हे के दोस्त मोहम्मद फिरोज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में अच्छे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।फिरोज को गोली तब लगी जब आबिद अहमद ने समारोह के दौरान अपनी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

सैदनगली एसएचओ राजीव शर्मा ने कहा, "पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा दावा किया गया है कि फिरोज और अहमद का विवाद हो गया था, और दूल्हे के दोस्त पर गोली चल गई। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत