1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान को बड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा निरस्त

आजम खान को बड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा निरस्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 11:20 pm IST

समाजवादी पार्टी के सांसद और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान को बड़ा झटका लगा है। रामपुर जिला प्रशासन ने उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की ज़मीन का का पट्टा निरस्त कर दिया है।

Azam Khan File Photo- India TV Hindi
Azam Khan File Photo

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान को बड़ा झटका लगा है। रामपुर जिला प्रशासन ने उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की ज़मीन का का पट्टा निरस्त कर दिया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रेम शंकर तिवारी की अदालत ने पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव नसीर अहमद खां के नाम से पट्टे पर यह जमीन दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक कुल 7 हेक्टेयर ज़मीन का पट्टा निरस्त किया गया है। आपको बता दें कि 6 जून 2019 को निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने यह मामला पकड़ा था, उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में वाद दायर कराया गया था। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत