1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत

UP: आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 12:47 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रूखाबाद मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने दौड़ लगा रहे पांच युवकों को कुचल दिया, जिससे इस हादसे में तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई

UP: आर्मी भर्ती के लिए...- India TV Hindi
UP: आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रूखाबाद मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने दौड़ लगा रहे पांच युवकों को कुचल दिया, जिससे इस हादसे में तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि वजीरगंज थाना क्षेत्र में कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। शर्मा ने बताया कि इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दूसरी तरफ, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मरने वालों की पहचान योगेंद्र (21), सचिन (19) और जुगन (20) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सभी युवक कुनार गांव के रहने वाले थे और सेना में भर्ती होने की तैयारियों के तहत दौड़ लगा रहे थे।

वर्मा ने बताया कि घटना में देव एवं राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा करने वाली कार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत