1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2020 11:51 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 11:51 am IST

बांदा जिले के कालिंजर कस्बे में एक अनियंत्रित जीप एक दुकान में घुस गई और उसकी टक्कर लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई...

बांदा: दुकान में घुसी...- India TV Hindi
बांदा: दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप, बुजुर्ग की मौत, 2 की हालत गंभीर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बांदा (उप्र): बांदा जिले के कालिंजर कस्बे में एक अनियंत्रित जीप एक दुकान में घुस गई और उसकी टक्कर लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर कस्बे के बस अड्डे स्थित दुकान में घुस गई और उसकी चपेट में आने से दुकानदार जगन्नाथ कुशवाहा (70), उनकी बहू कल्लो एवं बेटा किशोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में जगन्नाथ (70) की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल कल्लो और किशोरीलाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि जीप और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जगन्नाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत