1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांदा: पति और दो बेटों की मौत से दुखी महिला ने किया आत्मदाह

बांदा: पति और दो बेटों की मौत से दुखी महिला ने किया आत्मदाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 12:55 pm IST

बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और दो बेटों की मौत से दुखी होकर कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया।

बांदा: पति और दो बेटों...- India TV Hindi
बांदा: पति और दो बेटों की मौत से दुखी महिला ने किया आत्मदाह  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बांदा (उप्र): बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और दो बेटों की मौत से दुखी होकर कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महुआ गांव में चौबी देवी (55) ने मंगलवार को बंद कमरे में आग लगा ली और उसे बचाने की कोशिश में उसका बेटा शंकर (35) भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि परिजन एंबुलेंस से मां-बेटे को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है, करीब 60 फीसदी झुलसे उसके बेटे का अभी इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने परिजन और ग्रामीणों के हवाले से बताया कि कुछ साल पहले महिला के बड़े बेटे सन्तोष ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी और छोटे बेटे अशोक की बीमारी से मौत हो गई थी। पिछले साल उसके पति रामजियावन की एक सड़क हादसे में मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से बीमार थी और अवसाद में आकर उसने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने कहा कि शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत