1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा विधायक संगीत सोम का आजम खान पर हमला, कहा- वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं

भाजपा विधायक संगीत सोम का आजम खान पर हमला, कहा- वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2019 07:22 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 07:22 am IST

सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में पीठासीन सभापति रमा देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा। 

Sangeet Som- India TV Hindi
भाजपा विधायक संगीत सोम (फाइल फोटो) Image Source : SOCIAL MEDIA

मेरठ। सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में पीठासीन सभापति रमा देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर शनिवार को निशाना साधा। संगीत सोम ने कहा, "आजम खां भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं।"

मोदीपुरम हाईवे पर एक कार्यक्रम के दौरान सोम ने संवाददाताओं से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि कोई किसी की बहन-बेटी की तरफ गलत इशारे या गलत नजरें गड़ाए।

संगीत सोम ने कहा कि आजम खां विवादित बयान देने के लिए कुख्यात हो चुके हैं। हालांकि अब उनको ऐसे बयान देने से पहले सोच लेना चाहिए कि फिलहाल प्रदेश में अखिलेश की सरकार नहीं है बल्कि योगी की सरकार है। केंद्र में भी नरेंद्र मोदी की सरकार है। भाजपा नेता ने कहा कि आजम खान अब बचने वाले नही है। उनकी सदस्यता भी खत्म होगी और बहुत जल्द जेल भी जाएंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत