1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा एक्सप्रेसवे पर एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हादसा, बस और एसयूवी के बीच टक्कर में छह की मौत

आगरा एक्सप्रेसवे पर एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हादसा, बस और एसयूवी के बीच टक्कर में छह की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 09:55 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 09:55 am IST

कानपुर जिले के बिल्हौर के मकनपुर के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बस ने एसयूवी को मंगलवार तड़के टक्कर मार दी।

Agra Lucknow Expressway- India TV Hindi
Agra Lucknow Expressway

कानपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेसवे पर एक हफ्ते में दूसरी बड़ी दुर्घटना हुई है। कानपुर जिले के बिल्हौर के मकनपुर के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बस ने एसयूवी को मंगलवार तड़के टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही बस के चालक ने मकनपुर के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन ने डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एसयूवी में सवार छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में रखे गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत