1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में दर्दनाक हादसा: पार्टी करके लौट रहे युवकों की कार मेट्रो के पिलर से टकराई, 2 की हालत नाजुक

नोएडा में दर्दनाक हादसा: पार्टी करके लौट रहे युवकों की कार मेट्रो के पिलर से टकराई, 2 की हालत नाजुक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 12:32 pm IST

नोएडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक्सपो मार्ट के सामने बृहस्पतिवार देर रात को एक कार मेट्रो के पिलर से टकरा गई और कार में सवार चार लोग काफी देर तक इसके भीतर ही फंसे रहे।

नोएडा में दर्दनाक...- India TV Hindi
नोएडा में दर्दनाक हादसा: पार्टी करके लौट रहे युवकों की कार मेट्रो के पिलर से टकराई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक्सपो मार्ट के सामने बृहस्पतिवार देर रात को एक कार मेट्रो के पिलर से टकरा गई और कार में सवार चार लोग काफी देर तक इसके भीतर ही फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला तथा उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पवार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सवा दो बजे के करीब थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार एक्सपो मार्ट सर्विस रोड के पास मेट्रो के पिलर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे मनीष भाटी (22 वर्ष), वैभव गौर (20 वर्ष), समीर (18 वर्ष) तथा अनिकेत (20 वर्ष) को बाहर निकाला। उन्हें उपचार हेतु ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चारों युवक नववर्ष की पार्टी करके लौट रहे थे तथा तेज गति से चल रही उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत