1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, अंदर बैठे 5 लोग जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, अंदर बैठे 5 लोग जिंदा जले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2020 08:44 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 09:19 am IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां उल्टी दिशा से आ रहा एक कंटेनर कार से टकरा गया।

Yamuna Express way- India TV Hindi
Yamuna Express way Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां उल्टी दिशा से आ रहा एक कंटेनर कार से टकरा गया। इस हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कार के अंदर बैठे 5 लोग बाहर निकल ही नहीं सके और कार के भीतर ही उनकी मौत हो गई। मृतक लखनऊ के बताए जा रहे हैं। वे नोएडा या दिल्ली की ओर जा रहे थे। 

एत्मादपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि ट्रक कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी और उसके चालक ने अचानक उसे गलत दिशा में मोड़ दिया, तभी तेज गति से आगरा से लखनऊ जा रही एक कार, ट्रक कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार में सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण उसमें सवार सभी यात्री वाहन के अंदर फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस पर बने एक बूथ के एक कर्मचारी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और दमकल के वाहनों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह जल चुके थे। उन्होंने बताया कि ट्रक कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

आगरा में हुए इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत