1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार, छह घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, रेलिंग तोड़ सर्विस रोड पर गिरी कार, छह घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2019 11:12 am IST,  Updated : Oct 08, 2019 11:12 am IST

दिल्ली से आगरा जा रही एक कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फट जाने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर जा गिरी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Car Accident on Yamuna Express Way- India TV Hindi
Car Accident on Yamuna Express Way Image Source :

मथुरा। दिल्ली से आगरा जा रही एक कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फट जाने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर जा गिरी जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता निवासी सभी छह व्यक्ति दिल्ली से ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद निवासी कार चालक सहित सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को हुई इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कोलकाता निवासी सांदीपन घोष ने सोमवार को परिवार सहित आगरा के ताजमहल एवं अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए फरीदाबाद के मनोज की कार किराए पर ली थी। कार मनोज ही चला रहा था। दोपहर में करीब एक बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 88 के निकट कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो कर रेलिंग तोड़ती हुई नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में सांदीपन घोष, एलसी घोष, अमित घोष, दिलीप घोष एवं सचिन घोष आदि घायल हो गए। कार चला रहा मनोज भी घायल हो गया। कार में बुरी तरह से फंसे लोगों की चीख पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा उन्हें निकालने में मदद की।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत