1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ की आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में चार पर मुकदमा

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ की आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में चार पर मुकदमा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 07:06 pm IST

कसया कोतवाली के पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक बाते लिखने के आरोप में नौशाद, अली अहमद अंसारी, इरफान अहमद जाफरी तथा उनके परिवार के एक सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की कसया कोतवाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और तबलीगी जमात के समर्थन में लिखने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हिन्दू युवा वाहिनी नेता ओम प्रकाश वर्मा की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

कसया कोतवाली के पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक बाते लिखने के आरोप में नौशाद, अली अहमद अंसारी, इरफान अहमद जाफरी तथा उनके परिवार के एक सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह चारो लोग अभी विदेश में है इसलिये इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत