1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की पार्टी गुरुवार को निकालेगी साइकिल यात्रा

चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की पार्टी गुरुवार को निकालेगी साइकिल यात्रा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 10:58 pm IST

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही चुनावी पारा भी चढ़ने लगा है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।

चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की पार्टी गुरुवार को निकालेगी साइकिल यात्रा- India TV Hindi
चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की पार्टी गुरुवार को निकालेगी साइकिल यात्रा Image Source : TWITTER/FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही चुनावी पारा भी चढ़ने लगा है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने चुनावों का बिगुल बजा दिया है। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप कू पर लिखा है- 'आजाद समाज पार्टी की 1 जुलाई की बहुजन साइकिल यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है।' उन्होंने आगे लिखा है कि हम यूपी के घर-घर जाकर भाजपा की बहुजन विरोधी नीतियों को एक्सपोज करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत