1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 164 पर FIR

गाजियाबाद: बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 164 पर FIR

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2017 04:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 04:06 pm IST

गाजियाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को जारी रखते हुए बिजली विभाग की

power theft- India TV Hindi
power theft

गाजियाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को जारी रखते हुए बिजली विभाग की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान जारी रखा गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि महज दो दिन के भीतर ही विभाग ने कुल 1970 विद्युत कनेक्शन चेक किए। जिनमें से 164 मामले विद्युत चोरी के पकड़े गए हैं। सबसे अधिक मामले लोनी क्षेत्र में पकड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें

ट्रांस हिंडन में गरिमा गार्डन, डीएलएफ में कई उपभोा बिना बिल जमा किए ही कनेक्शन जोड़ने के दोषी पाए गए। इस दौरान कनेक्शन भी चेक किए जा रहे हैं।

बुधवार को 1,791 बिजली कनेक्शन चेक किए गए। इनमें 62 मीटरों में अनियमितता की शिकायत दर्ज की गई। 73 मामलों में बिना कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। केवल एक दिन में गाजियाबाद क्षेत्र में 164 एफआईआर बिजली चोरी की दर्ज कराई गई।

गुप्ता ने बताया कि करीब दस लाख की राजस्व वसूली की गई है। साथ ही दो हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत