1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चिन्मयानंद प्रकरण: पीडिता के परिवार वाले दिल्ली हुए रवाना

चिन्मयानंद प्रकरण: पीडिता के परिवार वाले दिल्ली हुए रवाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 02:19 pm IST

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार यहां से पीडित लड़की के माता पिता को उससे मिलवाने के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गयी।

Chinmayanand Case: Victim's family leaves for Delhi- India TV Hindi
Chinmayanand Case: Victim's family leaves for Delhi

शाहजहांपुर (उप्र): स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार यहां से पीडित लड़की के माता पिता को उससे मिलवाने के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गयी। 

पीड़िता के पिता ने फोन पर बताया कि आज दिल्ली पुलिस ने उन्हें उच्चतम न्यायालय से हुए निर्देश की प्रति देते हुए बताया कि सर्वोच्च अदालत के निर्देशानुसार उन्हें उनकी बेटी से मिलवाने के लिए दिल्ली चलना है। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई टीम में एक सब इंस्पेक्टर, एक महिला सब इंस्पेक्टर के अलावा चार पुलिसकर्मी आए थे और दो गाड़ियां उन्हें लेकर यहां से दिल्ली रवाना हो गई हैं। लड़की के पिता ने बताया कि अपनी बेटी से मिलने के लिए वह स्वयं एवं उनकी पत्नी तथा पीड़िता का भाई एवं छोटी बहन जा रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत