1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के संभल में उपद्रवियों ने लगाई रोडवेज की बस में आग, देखिए वीडियो

यूपी के संभल में उपद्रवियों ने लगाई रोडवेज की बस में आग, देखिए वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 03:13 pm IST

उत्तर प्रदेश के संभल में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच उपद्रवियों ने एक रोडवेज की बस में आग लगा दी।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच उपद्रवियों ने एक रोडवेज की बस में आग लगा दी। जिसके बाद संभल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। गौरतलब है कि आज प्रदर्शन को देखते हुए पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई ​थी। लेकिन इस बीच संभल में भीड़ बेकाबू हो गई और यहां खड़ी एक बस में आग लगा दी। गनीमत की बात यह रही कि बस पूरी तरह से खाली थी। 

बता दें कि पिछले सप्ताह पारित हुए नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को सभी विपक्षी दलों ने देश भर में बंद का आह्वान किया था। यूपी में भी समाजवादी पार्टी ने आज कई जिलों में विरोध प्रदर्शन का एलान किया था।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आज दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी । अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू करने का प्रयास किया । नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आज उप्र में यह पहली बड़ी घटना है जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत