1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्यार या फिर गहरी राजनीतिक साजिश? सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगी साक्षी-अजितेश मामले पर रिपोर्ट

प्यार या फिर गहरी राजनीतिक साजिश? सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगी साक्षी-अजितेश मामले पर रिपोर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 03:49 pm IST

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा से जुड़े विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

sakshi ajitesh- India TV Hindi
प्यार या फिर गहरी राजनीतिक साजिश?  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगी साक्षी-अजितेश मामले पर रिपोर्ट Image Source : INDIA TV

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा से जुड़े विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले के पीछे कहीं कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं, इसको लेकर भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय भाजपा नेताओं से रिपोर्ट मांगी है।

 दरअसल साक्षी-अजितेश मामले में एक और विधायक का नाम आ रहा है। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिरपोर्ट मांगी। इससे पहले साक्षी और अजितेश का वीडियो वायरल होने के बाद मिली मीडिया कवरेज के बीच एक स्क्रीन शॉट भी वायरल हो रहा है। इस स्क्रीन शॉट में भाजपा के ही एक विधायक श्याम बिहारी और विकास नामक एक युवक की चैट है। चैट के अनुसार विकास साक्षी-अजितेश मामले के लिए श्याम बिहारी को जिम्मेदार ठहरा रहा है।  

हालांकि इस स्क्रीन शॉट को लेकर विधायक श्याम बिहारी का कहाना है कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटी जा रहा है।  उन्होंने वायरल स्क्रीन शॉट को लेकर विकास नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत