1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP के हर जिले में लगेगा ऋण मेला, CM योगी ने जारी किया आदेश

UP के हर जिले में लगेगा ऋण मेला, CM योगी ने जारी किया आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 08:28 pm IST

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में लोन (ऋण) मेला आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

UP के हर जिले में लगेगा ऋण मेला, CM योगी ने जारी किया आदेश- India TV Hindi
UP के हर जिले में लगेगा ऋण मेला, CM योगी ने जारी किया आदेश Image Source : FILE

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में लोन (ऋण) मेला आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को इस मेले के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत अनुमान्य ऋण उपलब्ध कराये जाएं। उन्होंने इस सम्बन्ध में बैंकों के साथ समन्वय बनाते हुए बैंक शाखा वार लक्ष्य तय किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि ‘स्टैंड-अप इंडिया’ योजना के माध्यम से प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा कम से कम एक अनुसूचित जाति व जनजाति तथा एक महिला उद्यमी को ऋण उपलब्ध कराये जाएं। इससे प्रदेश के 36,000 अनुसूचित जाति व जनजाति एवं महिला उद्यमियों को लाभ मिलेगा। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 14 मई, 2020 के बाद अब तक प्रदेश की 6.24 लाख नयी ‘एमएसएमई’ इकाइयों को बैंकों द्वारा 18,330 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत