1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM योगी ने किया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत, PM मोदी का जताया आभार

CM योगी ने किया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत, PM मोदी का जताया आभार

 Written By: Bhasha
 Published : May 13, 2020 12:02 am IST,  Updated : May 13, 2020 12:02 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत किया है।

CM योगी ने किया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत, PM मोदी का जताया आभार- India TV Hindi
CM योगी ने किया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत, PM मोदी का जताया आभार Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सब प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए देश के गरीब, किसान, मजदूर, एमएसएमई, प्रवासी श्रमिकों, ठेला, खोमचा, रेहड़ी पटरी वालों, व्यवसायी और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए बहुत बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की।"

सीएम योगी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बड़े आर्थिक पैकेज के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश की एमएसएमई सेक्टर, बल्कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि ओडीओपी लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। कोरोना वायरस संकट के कारण उनके सामने कुछ विषम स्थितियां आई थीं, ये पैकेज उन्हें एक बार फिर से आगे बढ़ने के लिए एक नया संबल देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आने वाले हैं। प्रदेश में 10 लाख प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। अनुमान है कि आगामी 10 दिनों में 10 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक और आने वाले हैं। इन सबके कल्याण के लिए ये आर्थिक पैकेज हमें एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत