1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BPCL में ऑक्सीजन सिलेंडरों का निर्माण जल्द शुरू होगाः उत्तर प्रदेश के मंत्री

BPCL में ऑक्सीजन सिलेंडरों का निर्माण जल्द शुरू होगाः उत्तर प्रदेश के मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 01:39 pm IST

बीपीसीएल दशकों से बंद पड़ी है और केंद्र ने इसकी विनिवेश की योजना बनाई थी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र से बीपीसीएल में सिलेंडरों का निर्माण कराने का अनुरोध किया जिस पर केंद्र सहमत हो गया है और जल्द ही इस संबंध में पत्र कंपनी के पास आ जाएगा। 

Construction of oxygen cylinders in BPCL will start soon BPCL में ऑक्सीजन सिलेंडरों का निर्माण जल्द - India TV Hindi
BPCL में ऑक्सीजन सिलेंडरों का निर्माण जल्द शुरू होगाः उत्तर प्रदेश के मंत्री Image Source : PTI

प्रयागराज. कोविड-19 महामारी में ऑक्सीजन सिलेंडरों की किल्लत दूर करने के लिए जिले के यमुनापार नैनी में स्थित सार्वजनिक उपक्रम बीपीसीएल में सिलेंडरों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। प्रदेश के अति लघु, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह जानकारी देते हुए पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रदेश सरकार ने भारत पंप्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) को 3,000 सिलेंडरों का ऑर्डर दे दिया है। ये सिलेंडर अर्द्ध निर्मित स्थिति में हैं और जल्द ही इनका निर्माण पूरा कर सरकार को सौंप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीपीसीएल दशकों से बंद पड़ी है और केंद्र ने इसकी विनिवेश की योजना बनाई थी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र से बीपीसीएल में सिलेंडरों का निर्माण कराने का अनुरोध किया जिस पर केंद्र सहमत हो गया है और जल्द ही इस संबंध में पत्र कंपनी के पास आ जाएगा। मंत्री ने बताया कि 3,000 सिलेंडरों की आपूर्ति होने के बाद प्रदेश सरकार बीपीसीएल को 5,000 सिलेंडरों का ऑर्डर देगी और जरूरत के हिसाब से आगे भी ऑर्डर देना जारी रखा जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत