1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा स्थित बड़ी आईटी कंपनी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव केस

नोएडा स्थित बड़ी आईटी कंपनी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 12:30 pm IST

नोएडा स्थित बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

Corona Virus in Noida- India TV Hindi
Corona Virus in Noida

नोएडा स्थित बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया हैा कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कंपनी के नोएडा ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी कोरोना वायरस से पाजिटिव पाया गया हैा वह विदेश यात्रा से कुछ दिन पहले ही भारत लौटा है। यह व्‍यक्ति सेल्‍फ आईसोलेशन में चला गया हैा 

नोएडा में धारा 144 लागू 

नोएडा में बुधवार को कोरोना वायरस का चौथा मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस आयुक्त ने इस खतरनाक वायरस के बढ़ते प्रकोप देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं गौतम बुध नगर में कोरोना वायरस के नए मामलों को देखते हुए दो नए आईसोलेशन वॉर्ड स्थापित किए गए हैं। नोएडा के जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 40 स्थित एशियन इंस्टीट़यूट आफ मेडिकल साइंसेज और सेक्टर 35 स्थित मित्रा हॉस्पिटल में ये आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत