1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नए मामलों के साथ पॉजिटिव लोगों की संख्या 79 पहुंची

कानपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नए मामलों के साथ पॉजिटिव लोगों की संख्या 79 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:09 pm IST

कानपुर में बुधवार को दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे अब यहां ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 79 हो गयी है ।

Coronavirus Cases in Kanpur- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Kanpur Image Source : AP

कानपुर। शहर में बुधवार को दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे अब यहां ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 79 हो गयी है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि दो नये मामले सामने आये हैं। एक व्यक्ति की उम्र 54 साल जबकि दूसरे की 18 साल है । दोनों पुरूष हैं । संक्रमण के ये दोनों मामले चमनगंज क्षेत्र के हैं । 

उन्होंने बताया कि कानपुर में कोविड—19 के मरीजों की संख्या अब बढ़कर 79 हो गयी है। इनमें से 70 का इलाज चल रहा है जबकि सात उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। शुक्ला ने बताया कि जो दो नये मामले सामने आये हैं, उन्हें पहले से ही घर में पृथकवास में रखा गया था लेकिन अब उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड—19 वार्ड में भेजा गया है।

वहीं देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 1383 नए मरीज सामने आए हैं और 50 मरीजों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 19 हजार 984 हो गए। इन मामलों में से 15 हजार 474 एक्टिव केस हैं, 3 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं और 640 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत