1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 103 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान

नोएडा में Coronavirus के 103 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 02:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार हो गई है।

Coronavirus Cases in Noida- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 103 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 103 लोगों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई, जबकि स्वस्थ होने के बाद 104 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1,067 लोगों का इलाज जारी है जबकि 6,946 संक्रमितों का अब तक सफल इलाज हो चुका है।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत