1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus:नोएडा में 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 92 हुई

Coronavirus:नोएडा में 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 92 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 06:22 pm IST

नोएडा में कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिलने के साथ इस वायरस से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। आज जो 12 नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

Coronavirus:ऩोएडा में 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 92 हुई  - India TV Hindi
Coronavirus:ऩोएडा में 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 92 हुई  

नोएडा: नोएडा में कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिलने के साथ इस वायरस से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। आज जो 12 नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। दरअसल इस बच्ची के माता-पिता पहले संक्रमित हुए थे जिसके बाद यह बच्ची भी संक्रमण की चपेट में आ गई। ये लोग नोएडा सेक्टर 74 के केपटाउन सोसायटी में रहते हैं। 

वहीं सेक्टर-39 में बनाए गए कोरोटाइन सेंटर में तैनात स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव हो गयी है। इसके अलावा सेक्टर 93 एल्डिको सोसायटी में रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है, इनके परिवार से एक व्यक्ति पहले पॉजिटिव आया था जिसके संपर्क में आने से सभी लोग संक्रमित हो गए हैं। वही सेक्टर 50 से भी एक ही परिवार के 4 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा सेक्टर 20 में रहनेवाले एक शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत