1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कार बंद होने से अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से मौत, 2 बहनों की हालत गंभीर

कार बंद होने से अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से मौत, 2 बहनों की हालत गंभीर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2021 01:19 pm IST,  Updated : May 24, 2021 01:19 pm IST

बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे तीन बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार बंद होने से अंदर...- India TV Hindi
कार बंद होने से अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से मौत, 2 बहनों की हालत गंभीर  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बदायूं (उप्र): बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेल-खेल में कार बंद होने से उसमें बैठे तीन बच्चों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला परा निवासी कैसर अली की बेटी की रविवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कस्बा अलापुर निवासी राशिद और उसका भाई साजिद अपने परिवारों के साथ कार से पहुंचे थे।

रविवार देर रात विवाह समारोह चल रहा था तभी राशिद की बेटियां आसिफा (तीन) और मंतशा (पांच) और साजिद का बेटा पप्पू (छह) कार में जाकर बैठ गए और खेल-खेल में कार अंदर से बंद हो गई। उन्होंने बताया कि परिजन विवाह समारोह में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो मोहल्ले और आसपास के घरों में उन्हें तलाशा गया।

इसी दौरान किसी ने तीनों बच्चों को कार में बेहोश पड़ा देखा। फौरन तीनों बच्चों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत