1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: चलते ऑटो और कार पर गिरा मेट्रो का गर्डर, 5 लोग घायल

गाजियाबाद: चलते ऑटो और कार पर गिरा मेट्रो का गर्डर, 5 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 02:13 pm IST

यह ब्रिज मेट्रो के आगामी दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा रूट के लिए बनाया जा रहा है...

guarder of Delhi Metro falls down in Mohan...- India TV Hindi
guarder of Delhi Metro falls down in Mohan Nagar, ghaziabad  

गाजियाबाद: दिल्ली मेट्रो द्वारा यहां एक फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे गर्डर के सोमवार को गिर जाने से कई लोग घायल हो गए। मेट्रो की निर्माणाधीन साइट पर सुबह लोहे का बड़ा गर्डर एक ऑटो और कार पर गिर गया जिससे ऑटो में सवार 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि मोहन नगर में फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए तैयार किया गया एक स्टील गर्डर गिर गया। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, हम और जानकारी की तस्दीक कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुख्य परियोजना प्रबंधक एवं डीएमआरसी के सुरक्षा महाप्रबंधक स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।"

यह ब्रिज मेट्रो के आगामी दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा रूट के लिए बनाया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत