1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीतापुर में डॉक्टर को तलवार से काट डाला, प्रियंका बोंलीं- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

सीतापुर में डॉक्टर को तलवार से काट डाला, प्रियंका बोंलीं- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2021 11:59 am IST,  Updated : Aug 04, 2021 11:59 am IST

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में मंगलवार को एक डॉक्टर की उसके क्लीनिक में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Doctor killed by sword attack in sitapur priyanka gandhi attacks Yogi sarkar सीतापुर में डॉक्टर को त- India TV Hindi
सीतापुर में डॉक्टर को तलवार से काट डाला, प्रियंका बोंलीं- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल Image Source : PTI & TWITTER.COM/SITAPURPOLICE

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक डॉक्टर की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है, लेकिन सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, "सीतापुर में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया। ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।"

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में मंगलवार को एक डॉक्टर की उसके क्लीनिक में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरपी सिंह ने बताया कि गांव में अपने घर से क्लिनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा (45) पर आरोपी अच्छे लाल वर्मा ने कई बार धारदार हथियार से हमला किया। अपने बेटे को बचाने में मौके पर मौजूद डॉक्टर के पिता को भी चोटें आईं हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत