1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिजली विभाग ने मायावती के भाई के मकान का बिजली कनेक्शन काटा

बिजली विभाग ने मायावती के भाई के मकान का बिजली कनेक्शन काटा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 09:50 pm IST

बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। 

बिजली विभाग ने मायावती के भाई के मकान का बिजली कनेक्शन काटा - India TV Hindi
बिजली विभाग ने मायावती के भाई के मकान का बिजली कनेक्शन काटा  Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि, बिल का भुगतान कर दिए जाने पर कनेक्शन चालू कर दिया गया। यह मकान पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बादलपुर में है। गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सीएल मौर्या ने बताया कि गांव बादलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई का मकान है। 

आनंद कुमार पर बिजली विभाग का 67,049 रूपये का बिल बकाया था। उन्होंने बताया कि बिल के भुगतान के लिए उनको नोटिस जारी किया गया था। फिर भी समय पर उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया। बुधवार शाम चार बजे के करीब बिजली विभाग ने मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। बाद में, एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के बिल का पूरा भुगतान कर दिए जाने पर मकान का बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत