1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अब फैजाबाद बनेगा अयोध्या, सीएम योगी बोले- 'ये हमारी आन, बान और शान का प्रतीक'

अब फैजाबाद बनेगा अयोध्या, सीएम योगी बोले- 'ये हमारी आन, बान और शान का प्रतीक'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 11:08 pm IST

‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान’ का प्रतीक है।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है।’’

Yodgi Adityanath, Ayodhya Deepotsav- India TV Hindi
Faizabad district to be renamed as Ayodhya, its a symbol of our 'aan, baan aur shaan': Yogi adityanath Image Source : PTI

अयोध्या (उप्र): इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के कुछ ही दिनों बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ‘‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान’ का प्रतीक है।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है।’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर आयोजित ‘दीपोत्सव’ में ये बातें कहीं। 

उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर एक नया हवाई अड्डा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की। इस अवसर पर भीड़ में शामिल कुछ लोगों को ‘मंदिर का निर्माण कराओ’ के नारे लगाते सुना गया।  आदित्यनाथ ने ‘कथा पार्क’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘दीपोत्सव नई परंपरा शुरू करता है।’’ 

कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक भी शामिल हुईं।  इस अवसर पर ‘राम की पैड़ी’ के पुन: विकास और सौंदर्यीकरण और सरयु नदी में मलजल प्रवाहित करने पर रोक लगाने समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत