1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में परिवार में खूनी संघर्ष, लाठियों से पीटकर बड़े भाई की हत्या

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में परिवार में खूनी संघर्ष, लाठियों से पीटकर बड़े भाई की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 02:42 pm IST

चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर कथिततौर पर बड़े भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Chitrakoot- India TV Hindi
Chitrakoot Image Source : PTI

चित्रकूट। चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर कथिततौर पर बड़े भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राजापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बुधवार देर शाम दो भाइयों राजाराम (57) और राजबहादुर सोनकर (60) के बीच झगड़ा हो गया, इस दौरान छोटे भाई राजाराम और उसके तीन बेटों ने लाठियों से पीट-पीटकर राजबहादुर की हत्या कर दी।’’ 

एसएचओ ने कहा,‘‘ पिता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे राजबहादुर के चार बेटों ने राजाराम के बेटों लल्ला, मूरत और लव को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया है। चोट लगने से राजबहादुर के चार बेटे भी घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया,‘‘ इस खूनी संघर्ष में दोनों भाइयों के सात बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल भेजा गया है, इनमें दो की हालत चिंताजनक है।’’ 

सिंह ने बताया, ‘‘ मृतक राजबहादुर के बेटे की तहरीर पर राजाराम और उसके तीनों बेटों के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी राजाराम के पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।" उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत